फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल चोर गिरोह ने उड़ाया लाखों का माल

Wed, 19 Aug 2015 09:09 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित फ्लैट में घुसे पांच लिटिल चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को अंजाम देने के दौरान ही फ्लैट में रहने वाली युवती पहुंच गई। इस दौरान दो लिटिल चोरनियों को उन्होंने धर दबोचा।
विज्ञापन


जबकि चार लिटिल चोर भाग गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें चोरनियों के साथ चार लिटिल चोर भी दिखाई दे रहे हैं।

वैशाली सेक्टर-5 निवासी कंचन गिरी यमुना बचाओ संगठन से जुड़कर काम करती हैं। कंचन का सेकंड फ्लोर पर फ्लैट है। बुधवार दोपहर कंचन फ्लैट से बाहर निकलकर कुछ सामान लेने गई थीं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब लौटीं तो फ्लैट के अंदर खटपट की आवाजें सुनीं। उन्होंने अंदर घुसी दो किशोरियों को पकड़ लिया। इस दौरान चार किशोर रोशनदान के रास्ते छत पर चढ़कर भाग निकले।

कंचन की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरियों को हिरासत में ले लिया। सभी चोर छत से रोशनदान में घुसे और कमरे में घुस आए।

चोरों ने करीब पचास हजार का झूमर और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि किशोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में कैद हुए छह चोर
कंचन ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि दोनों चोरनियों के साथ चार लिटिल चोर भी कमरे में घुसे थे। सभी ने घर में रखा कीमती सामान उठाया और रोशनदान के जरिए भागने लगे। कंचन ने शक जताया है कि लिटिल चोरों के पीछे कोई और है, जिसने साजिश की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें