जिला पुलिस ने जालंधर निवासी खुरला किंगरा निवासी मनदीप सिंह और उसके दोस्त कंठ कालोनी, भार्गव कैंप निवासी विजय सागर को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को करीबी गांव तखनी में अधजली लाश मिली थी। जब जांच की गई तो मृतक की पहचान जसवीर सिंह निवासी खुरला किंगरा जालंधर के रूप में हुई।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जसवीर को उसके भाई मनदीप सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। उनके परिवार की उत्तर प्रदेश में तकरीबन सौ एकड़ बंजर जमीन थी जिसे उन्होंने पिछले दिनों बेचा और उसी राशि को हड़पने की नीयत से मनदीप ने अपने भाई की हत्या की।
जसवीर के पांव में कुछ खराबी थी । उसका भाई मनदीप सिंह अपने दोस्त को विजय कुमार को घर ले गया। वहां विजय कुमार ने पांव देखने के बहाने उसके पांव पकड़े और मनदीप सिंह ने गले में रस्सी डालकर जसवीर का गला दबा दिया। बाद में वह शव को गाड़ी में डालकर जालंधर से होशियारपुर के गांव तखनी में फेंककर आग लगा गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया।