भीम टांक, नारली कांड के बाद तीसरा बड़ा हमला अमृतसर के रतन सिंह चौक के रहने वाले एक नाबालिग समेत उसके चाचा पर हुआ है।
उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया। नाबालिग की हालत डॉक्टरों द्वारा नाजुक बताई है। मामला पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख के सामने पहुंचा तो उन्होंने थाना मजीठा रोड के प्रभारी गगनदीप सिंह को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
घायल नाबालिग सुमन (14) पुत्री छिंदा, चाचा बलदेव सिंह ने आरोप लगाए कि उनपर बुधवार देर शाम लाली, बलविंदर सिंह, बलकार सिंह, बंटी, नीतू, आरती, ज्योति के साथ मिलकर उनपर बेस बॉल बैट से हमला कर दिया।
बताया कि रतन सिंह चौक के रहने वाले लाली के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह नशे का कारोबार करता है, जिसे फेजपुरा चौकी ने मादक पदार्थों समेत एक वर्ष पूर्व गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी कुछ माह पूर्व जमानत पर केंद्रीय जेल से बाहर आया था।