कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वादी महिला खीरी थाना के गांव ककरहा पनगीकलां निवासी है, जबकि आरोपी पनगीपुरवा और सरैंया के निवासी हैं। इसमें एक अज्ञात महिला भी शामिल हैै। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
खीरी थाना के गांव ककरहा पनगीकलां निवासी राजेश कुमार की पत्नी उर्मिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने मेवालाल की पत्नी कलावती से एक एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसका तहसील में बैनामा कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्थान पर किसी अज्ञात महिला का फोटो लगाकर फर्जी तरीके से पनगीपुरवा निवासी रामकिशुन आदि ने जमीन अपने नाम बैनामा करवा लिया।
इस मामले की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, तो फर्जीवाड़े का मामला खुलकर सामने आ गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पनगीपुरवा निवासी आरोपी रामकिशुन, रामसागर, सरैंया निवासी कुसुमलता पत्नी सुरेश, पनगीखुर्द निवासी अमित कुमार, सैदापुर भाऊ निवासी राममोहन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।