फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता पकड़ा गया आप नेता: होटल मालिक को धमकियां... मांग रहा था सात लाख रुपये, विजिलेंस के ट्रैप ऐसे फंसा

Thu, 04 Sep 2025 09:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता रिश्वत लेते हुआ पकड़ा गया है। आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल मालिक से चार लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान सुरेश शर्मा को विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर निगम के अफसरों के नाम पर सात लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। होटल मालिक ने उसे चार लाख रुपये की पेशकश की थी। विजिलेंस को शिकायत देकर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार करवा दिया। सुरेश शर्मा के खिलाफ पहले भी कथित ब्लैंकमेलिंग के आरोप लगे और शिकायतें हो चुकी हैं। आरोपी किसी न किसी तरीके से शिकायतें वापस करवा देता था।

विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सुरेश शर्मा के खिलाफ उनके फर्नीचर के शोरूम से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। आने वाले दिनों में इसी केस में शहर के और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है। आरोपी के कब्जे से कुछ अन्य आरटीओ कार्यकर्ताओं के खाली लेटरपैड मिले है। जिन्हें वह खुद ही इस्तेमाल कर विभिन्न विभागों में शिकायतें करता था।

लिबर्टी मार्केट के एक होटल कारोबारी ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि वह इलाके में एक होटल का निर्माण कर रहे थे। इस बीच नगर निगम की टीमों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू की और निगम में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि सुरेश शर्मा नाम का व्यक्ति उनके खिलाफ शिकायतें कर रहा है। उन्होंने सुरेश से संपर्क किया तो पता चला कि वह आप पार्टी का जिला प्रधान रह चुका है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेश ने उनसे सात लाख रुपये की मांग की और बताया कि उक्त राशि में निगम के अफसरों को भी भुगताया जाना है। बाद में मामला चार लाख में सेटेल हो गया। उन्होंने विजिलेंस को शिकायत दी। वीरवार को विजिलेंस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। विजिलेंस की अगुआई में शिकायतकर्ता ने आरोपी सुरेश से बात की और उसकी दुकान पर चार लाख लेकर आने की बात तय हुई। वह उक्त पैसे लेकर वहां पहुंच गए। उनके साथ सादे कपड़ों में विजिलेंस की टीम थी। जैसे आरोपी को चार लाख रुपये दिए गए तो उसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें