फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: प्रेमी ने किसी और से की सगाई, भनक लगी तो प्रेमिका ने नहर में छलांग लगाई

Wed, 03 May 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/गुरदासपुर (पंजाब)

सार

रामलाल ने बताया कि प्रेमी ने उनकी लड़की से शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसी बात से दुखी होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने रामलाल के बयान पर आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी ने किसी और युवती संग सगाई कर ली। इस बात की भनक प्रेमिका को लगी तो उसने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली है। युवती का शव श्रीगंगानगर जाने वाली नहर से बरामद हुआ है। यह वारदात गांव बोदीवाला पीथा में की है। पुलिस ने बुधवार को मृतका के पिता के बयान पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता रामलाल निवासी बोदीवाला पीथा ने पुलिस बताया कि उसकी बेटी किरना गांव अजमवाला निवासी राकेश कुमार से प्यार करती थी। दोनों आपस में मिलते-जुलते थे। बेटी को पता चला कि राकेश ने किसी और युवती संग सगाई कर ली है और कुछ दिनों बाद उसकी शादी है। इस बात से उसकी बेटी परेशान रहती थी। 

28 अप्रैल की रात वह अपने परिवार समेत घर में सोया था। जब सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी किरना चारपाई पर नहीं थी। उसने अपने रिश्तेदारों व बेटी की सहेलियों से उसके बारे में जानकारी दी। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। एक मई को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी का शव एफ-6 नहर में मिला है। 
विज्ञापन


रामलाल ने बताया कि प्रेमी ने उनकी लड़की से शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसी बात से दुखी होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने रामलाल के बयान पर आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन

गुरदासपुर: आत्महत्या मामले में प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार
गुरदासपुर जिले के थाना भैणी मियां खां पुलिस ने सल्फास निगलकर युवक के खुदकुशी मामले में प्रेमिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। बलकार सिंह निवासी कीड़ी अफगाना ने बताया कि उसके बेटे सुखराज सिंह की शादी करीब पांच साल पहले अमन निवासी हरचोवाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन हो गई। इसके चलते वे अलग-अलग रहने लगे।

इस बीच सुखराज सिंह के सुखविंदर कौर निवासी फुलड़ा के साथ संबंध बन गए। सुखविंदर कौर अपने मायके में रहती थी। बाद में सुखराज सिंह विदेश चला गया लेकिन कुछ समय बाद ही लौट आया। घर लौटने के बाद उसका सुखविंदर कौर के साथ मेल-मिलाप काफी बढ़ गया। एक मई को सुखविंदर के परिवार ने सुखराज सिंह के खिलाफ थाना श्री हरगोबिंदपुर में शिकायत दी।

संबंध रखने से मना किया तो की खुदकुशी
सुखविंदर कौर ने सुखराज से किसी भी तरह का संबंध रखने से मना कर दिया। इसी बात से खफा सुखराज ने गांव फुलड़ा में सल्फास की गोली निगलकर खुदकुशी कर ली। एसआई मोहन लाल ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह, राजविंदर कौर, सुखविंदर कौर निवासी फुलड़ा के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह और सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें