फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से महिला का एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल 1.88 लाख निकाले
विज्ञापन

पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। युवक ने धोखेबाजी से एक महिला का एटीम कार्ड बदलकर खाते से 1 लाख, 88 हजार, 500 रूपये निकलवा लिये। महिला कुछ दिनों बाद बैंक गई तो तब पता लगा कि उसके खाते से किसी ने एटीएम कार्ड से उसके पैसे निकलवाये हैं। श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि गांव वरसाल चक्क की रहने वाली अमरजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया वह 12 सितंबर को अपनी जेठानी के साथ श्री हरगोबिंदपुर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर गई। वहां उसके पीछे पीली पगड़ी बांधे एक युवक से कहा कि उसे पैसे निकालने नही आते। वह उसे पैसे निकाल दे। आरोपी युवक ने कार्ड को मशीन में डाला और अमरजीत कौर को कहा कि वह अपने कार्ड का कोड लगाये। युवक ने उसका कोड नोट कर लिया। इसी दौरान युवक ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद महिला अमरजीत कौर घर आ गई। उक्त आरोपी युवक ने करीब 25 दिनों में महिला अमरजीत कौर के खाते से 1 लाख, 88 हजार, 500 रूपये निकाल लिए। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला अमरजीत कौर के बयान पर गांव घुमाण के रहने वाले जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें