फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया
विज्ञापन

पीड़ित किसान की हालत गंभीर, अमृतसर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान के तहत पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां निवासी एक किसान ने कर्ज का बोझ न सहते हुए सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में किसान को दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

किसान की पहचान सतनाम सिंह पुत्र अजीत सिंह भैणी मीयां खां के रूप में हुई है। रविवार को खेतों में काम के दौरान उसने कर्ज की परेशानी में सल्फास की गोलियां खा लीं। किसान सतनाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार सतनाम सिंह की मात्र डेढ़ एकड़ जमीन है, जिसके सिर पर लगभग 7 लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें कृषि के 3 लाख सहित अन्य कर्ज 4 लाख रुपये है। विगत दिनों उसने अपनी बेटी का विवाह भी किया था, जिस कारण उसकी आर्थिक हालत काफी कमजोर हो चुकी थी। किसान सतनाम सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह, भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह ने सल्फास की गोलियां खा कर घर आ गया और आते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे तुरंत गुरदासपुर स्थित अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार किसान की आर्थिक हालत इतनी दयनीय है कि उसका उपचार भी लोगों के सहयोग से कराया जा रहा है। मामले संबंध में पुलिस जांच कर रही है। गंभीर हालात के कारण पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


04जीडीआर011-किसान सतनाम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें