फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनियारी की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने कैश और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बटाला। दाना मंडी रोड पर स्थित न्यू हरनाम नगर बखेवाल में एक मुनियारी वाली दुकान से चोरों ने शुक्रवार देर रात सेंध लगाकर दुकान में रखे कैश को उड़ा लिया। कैश के अलावा चोर मुनियारी का कुछ सामान भी लेकर रफूचक्कर हो गए। वहीं दुकानदार ने पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

दुकानदार प्यारा लाल निवासी मुर्गी मोहल्ला बटाला ने बताया कि उनकी मुनियारी की दुकान मोहल्ला न्यू हरनाम नगर की दाना मंडी रोड पर है। शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। शनिवार जब वह सुबह 9 बजे दुकान पर आया और दुकान खोली तो देखा कि उसकी दुकान की छत पर लगे लोहे के जंगले का सरिया कटा हुआ था। दुकान के अंदर एक रस्सी लटकी हुई थी जिससे लगता है कि चोर लोहे का जंगला काटकर दुकान के अंदर ऊपर से रस्सी के जरिए दुकान में घुसें हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे 9 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें