डेरे से 38 किलो पोस्त के पौधे बरामद
बठिंडा। थाना सिटी रामपुरा पुलिस रामपुरा स्थित एक डेरे में छापामारी कर पोस्त के 38 किलो पौधे बरामद किए है। पुलिस छापामारी की भनक लगते ही डेरा मुखी मलकीत सिंह फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी डेरा मुखी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकिया है। थाना प्रभारी एसआई गुरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरा के डेरे कुटिया पुल मडेरा मुखी मलकीत सिंह ने पोस्त की फसल लगाई है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को डेरे में छापामारी की गई। इस दौरान डेरे जमीन पर खडे़ पोस्त के 38 किलो पौधे बरामद किए गए । थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस की टीम छापामारी करने पहुंची तो डेरा मुखी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी डेरा मुखी पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।