फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली माता द्वारा 6 वर्षीय बच्ची से मारपीट करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की बच्ची को पीटा, सौतेली मां पर केस
विज्ञापन

गुरदासपुर। सौतेली मां की ओर से अपनी छह वर्षीय बच्ची से मारपीट करने के आरोप में पुलिस स्टेशन धारीवाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि बाल भलाई कमेटी गुरदासपुर को सेवा सोसाइटी की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें उसने बताया कि एक 6 वर्षीच बच्ची पलक पुत्री तरसेम मसीह निवासी फज्जुपुर से उसकी सौतेली मां रजनी ने बहुत बुरी तरह से मारपीट की। शिकायत के आधार पर कमेटी की ओर से बच्ची की सोशल इंक्वायरी करवाई गई और बच्ची के पिता तरसेम मसीह व सौतेली माता को कमेटी कार्यालय बुलाया गया। कमेटी के समक्ष पूछताछ के दौरान सौतेली माता ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की। इसके बाद कमेटी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर कमेटी चेयरमैन भजन लाल के बयान पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें