फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाली के पति ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत के पीछे साली और पत्नी का हाथ
विज्ञापन

जलकर मरने वाली महिला के पति ने लगाया आरोप
हत्या का केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। मोहल्ला इस्लामाबाद में पिछले दिनों को एक महिला की जलने से हुई मौत के मामले में रविवार को उस समय नया मोड़ आया, जब मृतका के पति राजेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत के पीछे उसकी साली और पत्नी के प्रेमी राकेश कुमार का हाथ है। पुलिस को दिए बयान में राजेश कुमार ने कहा कि वह अनपढ़ है और जब उसका बयान लिया गया तो वह पत्नी की मौत के कारण शोक में था। उसने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
मृतका रजनी के पति राजेश कुमार निवासी झूलना महल मोहल्ला ने अपने भाई राकेश कुमार के साथ बताया कि वह एक होटल में काम करता है और उसके दो बेटे हैं। लेकिन उसकी पत्नी से उसकी कभी कभी अनबन रहती थी। पिछले दिनों भी उसकी पत्नी की चाचा की लड़की उसके पास सुबह लगभग 11 बजे आई। तब वह अभी अपने मोहल्ले में ही था। साली ने आते ही उसे कहा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी राकेश कुमार निवासी झूलना महल के साथ उसके घर में जबरदस्ती आ गए हैं और बार बार कहने के बावजूद वह घर से नहीं जा रहे हैं। जिस कारण वह तुम्हें सूचित करने आई है।
विज्ञापन

राजेश कुमार के अनुसार वह साली के साथ जब उसके घर पहुंचा तो साली के घर के बाहर बहुत अधिक लोग जुटे हुए थे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण साली दीवार फांदकर घर में गई और उसने दरवाजा अंदर से खोला। राजेश कुमार के अनुसार जब उसने साली के घर में प्रवेश किया तो एक कमरे से धुआं निकल रहा था। जब उसने कमरे को खोला तो उसकी पत्नी रजनी बेड पर मरी पड़ी थी और उसके शरीर को आग लगी हुई थी। आग ने उसके शरीर को छाती से नीचे पूरा जला दिया था। जिससे लगता था कि उसकी पत्नी रजनी को जलाया गया है। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी राकेश कुमार वहां से भागने में सफल हो चुका था। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी की हत्या हुई है तथा इसके लिए उसका प्रेमी राकेश तथा मेरी साली जिम्मेदार हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जानेंगे सच्चाई
जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार ने कहा कि मृतका के पति के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने आग लगा कर आत्महत्या की है। रजनी का प्रेमी फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


राजेश को बुलाने गई थी, घर में क्या हुआ नहीं पता
इस बारे में पीड़ित की साली ने बताया कि रजनी अपने प्रेमी के साथ उसके घर आई थी। उसने इसका विरोध किया और घर चले जाने को कहा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह घर से बाहर ताला लगाकर उसके पति राकेश को बुलाने चली गई। इसके बाद क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें