फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बड़े सफेदपोश सूदखोर का निजी बॉडीगार्ड अदालत से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी का आरोपी अदालत से फरार
विज्ञापन

शहर के सफेदपोश सूदखोर का निजी बॉडीगार्ड था आरोपी राकेश कुमार उर्फ केछा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
शहर के एक सफेदपोश सूदखोर का निजी बॉडीगार्ड बुधवार उस समय अदालत से फरार हो गया जब उसकी हथकड़ी खोल उसे बख्शीखाना में ले जाया जा रहा था। पुलिस को चकमा देकर अदालत से फरार होने वाला आरोपी राकेश कुमार उर्फ केछा नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में अमृतसर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। उसे एक केस में अदालत में पेश करने के लिए थाना कैंटोनमेंट की पुलिस लाई थी।
उधर, आरोपी की फरारी की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को तुरंत दे दी गई थी खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया है।
आरोपी राकेश कुमार उर्फ केछा पर कई मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह बरी हो गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत वह सजा काट रहा था, बुधवार को उसे पुलिस किसी पुराने मामले में पेश करने के लिए लाई थी। केछा यासीन रोड (गांधी ग्राउंड के पास) रहता है। यही पर वह सियासत में ऊंची पहुंच रखने वाले एक ऐसे व्यक्ति का बॉडीगार्ड बना जो शहर के सबसे बड़े सफेदपोश सूदखोर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया बख्शीखाना में कुल 60 हवालाती व कैदी लाए गए। सभी की एक-एक करके हथकड़ी खोल बख्शीखाने के भीतर भेजा जाने लगा। केछा के पहले एक निहंग सिंह की हथकड़ी खोली गई। निहंग सिंह बख्शीखाने के भीतर जाने के लिए मुड़ा ही था कि वह बाहर की तरफ भागने लगा। तब तक केछा की हथकड़ी खुल चुकी थी। मौके पर पुलिस वालों ने निहंग सिंह को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी केछा अदालत की चौथी मंजिल से दूसरी दिशा में दौड़कर सीढ़ियां उतर गया। जब तक पुलिस निहंग सिंह को पकड़ कर बख्शीखाना लाई तब तक आरोपी केछा नौ दो ग्यारह हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें