विदेश साथ लेकर जाने का लालच दे लाखों ठगे
गुरदासपुर। कनाडा साथ लेकर जाने का लालच देकर नौ लाख 48 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला के विरुद्ध पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां में मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि प्रताप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव सकरी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि आरोपी महिला लखविंद्र कौर निवासी काजीकोट तरनतारन ने अपनी लड़की मनप्रीत कौर का विवाह उसके लड़के बलजिंद्र सिंह के साथ यह कहकर किया था कि वह उसके लड़के को अपने साथ कनाडा ले जाएगी। इसके लिए आरोपी महिला ने उससे 9 लाख 48 हजार रुपये लिए थे। पैसे लेने के उपरांत आरोपी महिला की लड़की कनाडा चली गई लेकिन उसके लड़के को विदेश साथ लेकर नहीं गई। न ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। महिला फरार है जिसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।