चोरी के 61 मोबाइल समेत दो गिरफ्तार
अमलोह/ मंडी गोबिंदगढ़। थाना अमलोह पुलिस ने चोरी के 61 मोबाइल फोन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल बुग्गा चौक स्थित दुकान से चोरी किए थे। एसपीडी हरपाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अमलोह के बुग्गा चौक दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिए थे। चोरी का सुराग लगाने के लिए जुटे अमलोह पुलिस के थानेदार पवन कुमार ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार दो लोगों को शक के आधार पर रोका। तलाशी में उन्हें 61 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव तंदाबद्दा और तरसेम सिंह निवासी गांव माहपुर जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। अदालत में आरोपियों को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों से उनके साथियों और अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।