फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भूषण हत्या कांड के मुख्य आरोपी जगतार सिंह गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत भूषण हत्याकांड का मुख्य आरोपी जगतार गिरफ्तार
विज्ञापन

मां, पत्नी और दोस्त से मिलकर अपने ही दोस्त भारत भूषण की हत्या का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
भारत भूषण हत्याकांड का मुख्य आरोपी जगतार सिंह उर्फ तारा को पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ अमोलक सिंह ने बताया कि जगतार सिंह पुत्र अजैब सिंह वासी रामबाग बटाला को रविवार रात करीब साढ़े दस बाऊली इंद्रजीत से गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि बटाला के मोहल्ला खजूरी गेट का रहने वाला भारत भूषण (24) डीजे का काम करता था। 11 जून को वह अपनेे दोस्तों के साथ बाहर गया तो फिर घर नहीं लौटा। दो दिनों से लापता होने के बाद घर वालों ने भारत भूषण की तलाश शुरू की। परिजनों को भारत भूषण के दोस्त जगतार सिंह उर्फ तारा पर शक था क्योंकि जिस दिन से भारत भूषण घर से लापता हुआ था, उसी दिन से तारा का घर भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण के चाचा बलविंदर कुमार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तारा के घर के ताले खोलकर देखा तो उसके घर के एक कमरे में भारत भूषण की लाश पड़ी थी। मौके पर ही पुलिस ने पत्नी इंदू को अपनी हिरासत में ले लिया था। पारिवारिक सदस्यों का कहना था कि आरोपियों ने भारत भूषण को जहरीली चीज देकर उसकी हत्या कर दी है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के चाचा बलविंदर कुमार के बयान पर जगतार सिंह उर्फ तारा, उसकी पत्नी इंदू, मां परमजीत कौर और दोस्त गुरदेव सिंह वासी राम बाग बटाला के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया था। इनमें से इंदू, परमजीत कौर और गुरदेव सिंह को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था मगर जगतार सिंह तारा फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें