शमशानघाट से देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद
पुलिस ने डकैत गिरोह के सदस्य अमर की निशानदेही पर किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डकैत गिरोह के 11 सदस्यों का पुलिस ने 3 दिन का और रिमांड हासिल किया है। था नंगलभूर पुलिस ने आरोपी अमर की निशानदेही परगांव टांडा में पड़ते शमशान घाट के पास छिपाए 12 बोर का देसी कट्टा व 2 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि इन लोगों ने लूटपाट व डकैती करते वक्त अपने साथ दराट, बेसवाल, कटर के अलावा देसी कट्टे व कारतूस भी रखते थे। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह को जिले समेत पंजाब में किसी बड़ी लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देना था। गिरोह ने जिले के सरमोलाहड़ी स्थित इच्छाधारी नाग मंदिर, किला जमालपुर, सरना नहर कालोनी समेत 7 के करीब वारदातें अब तक कबूली हैं। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करसामान बरामदगी करने में लगी है। वहीं जिला पठानकोट के साथ होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य जिलों में कहां-कहां लूट की है, इस संबंधी पूछताछ चल रही है।
ि
फलहाल नंगलभूर पुलिस ने एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल की है। हालांकि मामले में केवल अमर उर्फ अमन उर्फ फुल्लू को ही नामजद किया गया है। इसके अलावा आरोपी कोड़काना हिमाचल निवासी सलीम उर्फ अर्जुन को तारागढ़ पुलिस सदर से प्रोडक्शन वारंट पर ले गई। बताया कि जा रहा है कि सलीम तारागढ़ एरिया में कुछ वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस सभी आरोपियों को वारदातों वाली जगहों पर शिनाख्त के लिए ले गई। एसपी डिटेक्टिव धर्मवीर का कहना है कि गिरोह के 11 सदस्यों से पूछताछ कर सामान की बरामदगी करने की डिटेल जानकारी दी जाएगी।
एसएसपी ले मिले ग्रामीणों ने जोत सिंह को बताया निर्दोष
एसएसपी विवेकशील सोनी से मंगलवार को मिलने हिमाचल के गांव बधुई के लोग पहुंचे। उन्होंने 57 वर्षीय आरोपी जोत सिंह को निर्दोष बताया। पूर्व विधायकों के साथ फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने कहा कि जोत सिंह टैक्सी चलाता था और बाकी आरोपियों ने उसे झांसे से फंसाकर गुनाह में बराबर का आरोपी बना दिया। जोत सिंह किसी भी वारदात में उनके साथ नहीं था, उसने केवल टैक्सी चलाई थी।