फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात तस्कर जनक की पत्नी और उसके साथी 550 ग्राम हेरोइन सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर गिरोह के 5 सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों से 550 ग्राम हेरोइन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
तरनतारन पुलिस ने हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को 550 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति सहित चार महिलाएं भी शामिल है। गिरोह के सरगना जनकराज निवासी ईश्वर नगर अमृतसर व उसका साथी मलकीत सिंह फरार है।
विज्ञापन

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना चोहला साहब की पुलिस ने डेरा साहिब के समीप डीएसपी सतपाल सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की थी। इस दौरान फिगो कार में सवार लखविंदर सिंह वासी खडूर साहिब और सिमरजीत कौर, सोनिया वासी हिम्मतपुरा अमृतसर को रोका गया। तलाशी में तीनों 490 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना जनकराज वासी अमृतसर के घर में रेड कर 40 ग्राम हेरोइन 80 हजार रुपये सहित उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया है। इसी तरह गांव मलिया में मलकीत सिंह के घर पर रेड कर 20 ग्राम हेरोइन 70 हजार रुपये उसकी पत्नी अमनजोत कौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हेरोइन तस्करी गिरोह के 7 सदस्यों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना जनकराज और मलकीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि सरगना अमृतसर निवासी जनकराज जम्मू कश्मीर से हेरोइन लाकर पंजाब में बेचता था। गिरोह के अन्य सदस्य पंजाब के विभिन्न भागों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें