फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से चरस लाकर पंजाब में बेचने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलो चरस समेत चार काबू
विज्ञापन

हिमाचल से चरस लाकर बेचते थे, एनसीबी ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन किलो चरस की खेप समेत आल्टो कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी यह खेप हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से लेकर अमृतसर आ रहे थे। एनसीबी ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। आरोपियों पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना एनसीबी ने जताई है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिमाचल प्रदेश से आ रही गाड़ी की जांच की। इस पर कार से तीन किलो चरस बरामद हुई। इस पर एनसीबी ने कार सवार लाल चंद उर्फ लालू निवासी बड़ाटुरंदी जिला चंबा, गोरू राम निवासी कनघुई जिला चंबा, रूप सिंह निवासी रौंटी जिला चंबा व विपन कुमार निवासी किला भगतांवाला शक्ति नगर (अमृतसर) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल डायरेक्टर (एनसीबी) कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि विभाग के पास जानकारी थी कि हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर पंजाब में सप्लाई की जा रही है। अमृतसर चरस बेचने का बड़ा केन्द्र बनता जा रहा है। एनसीपी ने 10 अक्टूबर को कत्थूनंगल के पास रात में नाका लगाया था। इस दौरान आल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने कार भगाने लगाने लगा। इस पर टीम ने पीछा कर कार रोक ली। कार में तलाशीमें तीन किलो चरस बरामद हुई। चरस की यह खेप चंबा से अमृतसर लाई जा रही थी। आरोपियों को यह खेप चंबा से अमृतसर में यह खेप विपिन कुमार को पहुंचानी थी। एनसीबी ने तस्करों के साथ पूछताछ के बाद विपिन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें