फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जमकर शराब पी फिर जीजा ने साले पर 25 बार चाकू से वार करके उसकी हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शराब पी फिर साले को 25 बार चाकू मारा
विज्ञापन

ससुराल की प्रापर्टी हड़पने के लालच में साले की हत्या का मामला
पुलिस ने आरोपी जीजा समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
आर. रघुवंशी
बटाला। ससुराल की प्रापर्टी को हड़पने के लालच में अपने साले कुलजीत सिंह निवासी गांव पड्डा की हत्या करके उसको गांव खोखर में खेतों में दफना देने के आरोपी जीजा गुरप्रीत सिंह निवासी खोखर को उसके एक अन्य साथी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस अपराध में गुरप्रीत सिंह का साथ देने वाले जोबनप्रीत सिंह निवासी खोखर को भी नामजद करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने रविवार रात करीब 9 बजे दोनों आरोपियों को गांव ठ्ठा पुल ड्रेन के पास से पकड़ा। एसएसचओ ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने यह कबूला है कि उसने अपने साले का कत्ल ससुराल की प्रापर्टी लेने के लिए ही किया है जिसमें उसका सहयोगी जोबनप्रीत सिंह भी था। एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि सात अगस्त को गुरप्रीत सिंह ने अपने साले कुलजीत सिंह को अपने घर बुलाया था। उस दिन गुरप्रीत, जोबनप्रीत और कुलजीत सारा दिन गांव खोखर में गुरप्रीत सिंह के घर में शराब पीते रहे। योजना के मुताबिक सात अगस्त की रात को करीब 9 बजे गुरप्रीत औैर जोबनप्रीत कुलजीत को अपने साथ शमशान घाट के पास खेतों में ले गए और वहां जाकर चाकू से कुलजीत पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी गुरप्रीत सिंह ने कुलजीत पर चाकू से 25 बार वार किया। हत्या के बाद गुरप्रीत और जोबनप्रीत कुलजीत के शव को घसीटते हुए ले गए औैर दफना दिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि सात अगस्त को गुरप्रीत सिंह ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले ही सुबह अपनी मां और पत्नी को अपने किसी रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था औैर घर में ओर कोई नहीं था।
विज्ञापन

यह है मामला
थाना डेरा बाबा नानक के गांव पड्डा का कुलजीत सिंह सात अगस्त से ही लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घर वालों ने डेरा बाबा नानक थाना में दर्ज करवाई थी। कुछ दिन तक जब कुलजीत सिंह न मिला तो गुरप्रीत सिंह की पत्नी और ससुराल वालों को गुरप्रीत पर शक हुआ। जब घरवालों ने दबाव बनाया तो गुरप्रीत सिंह ने कबूल कर लिया कि उसने ही कुलजीत का कत्ल करके अपने खेतों में दफना दिया है। जब पुलिस ने कुलजीत के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें सबसे ज्यादा फोन जीजा गुरप्रीत सिंह के ही थे। 10 अगस्त की देर रात को आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना घन्नियां के बांगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया। 11 अगस्त को तहसीलदार मनजीत सिंह और पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में शव को गांव खोखर के खेतों में मिट्टी खोद कर कुलजीत सिंह के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन




फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस हिरासत में आरोपी जीजा औैर उसका साथी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें