फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सील किये मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान 1400 नशीले कैप्सूल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से मिले 1400 नशीले कैप्सूल
विज्ञापन

सोमवार को किया गया था सील, स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस की ओर से सील किए गए बटाला-गुरदासपुर रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर की सेहत विभाग की टीम की ओर से की गई जांच में 1400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मौके पर ही पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार को एक नशेड़ी से नशीली गोलियां बरामद करने के बाद उसकी निशानदेही पर बटाला पुलिस ने बटाला- गुरदासपुर रोड स्थित सेहत विभाग के निर्देश पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया था। मंगलवार को सेहत विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर जनक राज ने पुलिस मेडिकल स्टोर की दवाओं की पड़ताल करनी शुरू की तो दुकान से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। मंगलवार को इस रेड में सेहत विभाग की टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएसपी सिटी प्रह्लाद सिंह, एसएचओ थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ प्रभजोत सिंह भी मौजूद थे। थाना सिविल लाइन के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बटाला- गुरदासपुर रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर जनकराज पहुंचे। सोमवार को सील की गई दुकान को खोलकर दवाओं की जांच शुरू की गई। पड़ताल में स्टोर से 1400 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। मौके पर ही पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसचओ ने बताया कि बुधवार को आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को अदालत में पेश किया जाएगा। यह है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर कैंप बटाला का रहने वाला सुरिंदर कुमार नशे की गोलियां लेकर जा रहा हैै। जब पुलिस ने गुरदासपुर रोड पर उक्त आरोपी को दबोचा तो आरोपी सुरिंदर कुमार से 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो आरोपी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसने गुरदासपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से यह गोलियां खरीदी हैं। सुरिंदर की निशानदेही पर एसएचओे प्रभजोत सिंह मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर जनकराज को बताया। सोमवार को जनकराज किसी सरकारी काम के तहत चंडीगढ़ में थे तो उन्होंने पुलिस को मेडिकल स्टोर को सील करने के आदेश दिए। वह मंगलवार को बटाला- गुरदासपुर रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और पड़ताल की। आरोपी सुरिंदर कुमार के खिलाफ सोमवार ही मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया गया था।

फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- बटाला-गुरदासुपर रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों की जांच पड़ताल करती हुई सेहत विभाग की टीम और साथ में पुलिस टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें