फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की लुटेरों से लड़ी लेकिन राहगीर भाग खड़े हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की लुटेरों से लड़ी राहगीर भाग खड़े हुए
विज्ञापन

सोमवार रात थाना सदर के शास्त्री नगर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
रविवार की रात आठ बजे। जब एक लड़की दो लुटेरों से लड़ रही थी तो राहगीर भाग खड़े हुए। नतीजा लड़की भी साहस खो बैठी और लुटेरे उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना थाना सदर के अधीन आते शास्त्री नगर की है। थाना सदर पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं लड़की ने प्रण किया है कि वह उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही दम लेगी।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया वह पैदल घर को लौट रही थी। शास्त्री नगर गली नंबर एक पापा स्कूल के पास मुंह ढके बाइक पर सवार दो युवक मेरा पर्स छीनने की कोशिश करने लगे। मैंने उन दोनों का विरोध करना शुरू किया। उस वक्त कुछ राहगीर यह देख कर भी गुजरते रहे। मैंने मदद के लिए उन्हें पुकारा भी। उस वक्त कोई राहगीर आगे आता तो लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होते।
विज्ञापन

एडीसीपी (वन) लखबीर सिंह का कहना है कि गुरप्रीत कौर के बयानों के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे। कानून की मदद करना देश के हरेक नागरिक का फर्ज है, गुरप्रीत कौर जब सड़क पर लुटेरों से भिड़ी थी तब उसकी मदद लोगों को करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास लगा है ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का बोर्ड
गुरप्रीत कौर के साथ लूट की घटना ठीक पापा स्कूल के पास हुई है। पापा स्कूल वास्तव में सरकारी स्कूल है। वहां किसी समय बुजुर्गों को भी पढ़ाया जाता था। साक्षरता अभियान के तहत बच्चों के साथ मां-बाप भी स्कूल में स्पेशल क्लास लेने के आते थे। इसी स्कूल के बाहर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बोर्ड लगा है। स्कूल में इस अभियान की शुरूआत में इलाके के बड़े नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें