फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता व्यापारी को अगवा कर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जूता व्यापारी को अगवा कर लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने फोन, बाइक और कार बरामद की, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
न्यू माडल टाऊन इलाके में रहने वाले जूता व्यापारी को उसके घर के बाहर से पिस्तौल के बाल पर अगवा कर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से व्यापारी से लूटी हुई कार, खिलौना पिस्तौल, एप्पल एस5, एक बाइक और 12 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। तीनों आरोपियों की पहचान ताजपुर रोड स्थित भारत बाक्स फैक्टरी के पास रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ रवि, संगरूर के जनता नगर निवासी गुल मोहम्मद उर्फ गुल्लू व छोटी भामियां स्थित गुरु नानक नगर निवासी नरिंदर सिंह उर्फ रिंपी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगनअजीत सिंह ने बताया कि न्यू माडल टाऊन इलाके में रहने वाले जूता व्यापारी अशोक कुमार की गिल रोड पर जूतों की दुकान है। बीती 23 जनवरी को वह अपनी सियाज कार में सवार होकर घर पहुंचे थे। जैसे ही वह अपनी कार अंदर लगाने के लिए बाहर निकले तो आरोपियों ने पिस्तौल से उसे डरा दिया और कार में ही बैठाकर अगवा कर अपने साथ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने एटीएम पैसे व अन्य सामान लूट लिया। आरोपियों ने एटीएम से 45 से पचास हजार रुपये भी निकलवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे शिवपुरी के पास धक्का दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी गगनअजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई वारदातें कबूल की है। आरोपी इलाके में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। वह खिलौना पिस्तौल से ही डरा धमका कर लूट की वारदातें कर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों की काफी समय से तलाश करने में जुटी हुई थी। अब आरोपी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के हाथ चढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें