लूटपाट में दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार
गुरदासपुर, पठानकोट में लूटे गए 6 फोन व सोने-चांदी के गहने बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों ने गुरदासपुर व पठानकोट जिले में पिछले करीब एक महीने में 9 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों में से दो भाई हैं। तीनों से पुलिस ने गुरदासपुर और पठानकोट में लोगों से छीने गए 6 मोबाईल फोन और सोने व चांदी के कुछ गहने बरामद किये हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल किशोर पुत्र भोलानाथ और रोहित पुत्र परषोत्तम लाल दोनों निवासी गांव हबीबपुर, जिला गुरदासपुर के निवासी हैं। कमल किशोर की बुआ का लड़का भारत भूषण तीसरा आरोपी है। तीनों के खिलाफ गुरदासपुर और पठानकोट के विभिन्न थानों में कुल 9 मामले स्नैचिंग की वारदातों के दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अभी और खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस ने कमल किशोर और रोहित को खड्डी पुल के पास 27 नवंबर को देर सांय ौर भारत भूषण को 28 नवंबर मंगलवार को खड्डी पुल से काबू किया है। आरोपी कमल किशोर और रोहित को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। तीसरे आरोपी को भी जल्द कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी है।
एसएसपी ने बताया कि 27 नवंबर देर सांय थाना पुलिस की एक टीम ने एएसआई अंग्रेज सिंह की अगुवाई में एक नाका खड्डी पुल पर लगाया हुआ था। इसी दौरान बाइस पर आ रहे कमल किशोर और रोहित ने पुलिस नाका देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उनका पीछा करके उन्हें काबू किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों स बाइक कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसी दौरान दोनों ने कबूला कि वह स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। इसी डर से वह भाग रहे थे। इसके अगले ही दिन यानि कि 28 नवंबर को खडडी पुल पर इसी नाके पर कमल किशोर के बुआ के लडक़े भारत भूषण को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 मोबाइल फोन और कुछ गहने बरामद किये हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी कमल किशोर और रोहित को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जा चुका है। तीसरे आरोपी को भी रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि उम्मीद है कि तीनों से पूछताछ के दौरान और भी कई मामले ट्रेस करने में मदद मिलेगी। इस दौरान थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी अवतार सिंह, एएसआई अंग्रेज सिंह मौजूद थे।