फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सीआईए स्टाफ ने लंडा और सत्ता के दो गुर्गे काबू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा तथा सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के दो गुर्गों जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन निवासी नारायणगढ़, छेहरटा तथा जोगिंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लंडा और सत्ता के गुर्गों ने 22 अप्रैल की रात छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके की सूरता सिंह काॅलोनी में एक घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों के कब्जे से एक लाख दो हजार रुपये इंडियन करंसी, पांच मोबाइल तथा एक एक्टिवा बरामद की है। यह जानकारी सोमवार को एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा तथा एसीपी (डी.) गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने दी।उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी जोबन को बिना नंबरी सफेद रंग की एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया। जोबन के बताए जाने पर आरोपी जोगिंदर सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ दौरान उक्त दोनों आरोपियों ने बताया कि गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके (तरनतारन) व हाल विदेश तथा रविशेर सिंह हाल निवासी पुर्तगाल के कहने पर उन्होंने सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और दो अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर छेहरटा में स्थित नारायणगढ़ में सूरता सिंह कॉलोनी निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ किश्न के घर के बाहर गली में खड़ी कार पर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन

एसीपी (डी) नागरा ने बताया कि 22 अप्रैल की रात को कार पर गोलियां चलाए जाने पर पुलिस ने मूलत: नारायणगढ़ व हाल में पुर्तगाल निवासी रविशेर सिंह, हरिके (तरनतारन) व हाल विदेश निवासी लखबीर सिंह उर्फ लंडा तथा तरनतारन के गांव नौशहरा पन्नुआ निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल करने के बाद उनके अन्य साथियों बाबत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से मिले मोबाइल फोन को फोरेसिंक जांच के लिए भी भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि गैंगस्टर लंडा और सत्ता के अलावा इन लोगों के किन-किन लोगों के साथ संपर्क हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें