संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना काहनूवान की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
चुन्नी राम पुत्र रूढ़ चंद निवासी काहनूवान ने बताया कि आरोपी लक्की शर्मा और गगन शर्मा दोनों पुत्र जनक राज निवासी बैकसाइड बस स्टैंड काहनूवान ने उसके बेटे गौतम देव को फूड कारपोरेशन आफ इंडिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने इसके एवज में उससे 12 लाख 60 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे को जाली नियुक्ति पत्र थमा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।