फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पूर्व कांग्रेस पार्षद व उसके बेटे समेत सात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज की सफाई करने के लिए हुआ था आप नेता के साथ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुतलीघर इलाके में सीवरेज से गार निकालने को लेकर वीरवार को हुए विवाद के मामले में कैंटोनमेंट पुलिस ने पूर्व कांग्रेस पार्षद, उसके बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और असलहा एक्ट में केस दर्ज कर एक आरोपी हरप्रीत सिंह हुंद उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद व उसके बेटे पर आप नेता हरीश कुमार डिंपल और उसके भाई पर फायर करने के आरोप हैं।

पुतलीघर स्थित शिमला मार्केट निवासी हरीश कुमार डिंपल ने बताया कि वीरवार को उन्होंने इलाके में सीवरेज की सफाई के लिए कारपोरेशन से मशीन मंगवाई थी। मशीन सीवरेज की सफाई कर रही थी कि पूर्व कांग्रेस पार्षद सुरिंदर चौधरी अपने बेटे पवन चौधरी, इस्लामाबाद निवासी सोनू बेदी, रंजीतपुरा गुरुद्वारे वाली गली निवासी हरमन हुंदल सहित तीन अज्ञात के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने वहां पहुंचते ही मशीन को रोकने के लिए विवाद किया। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोली चला दी। एक फायर उनके छोटे भाई अमन कुमार रिंकू की टांग में लगा। जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हरमन को काबू कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें