फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेश भेजने का झांसा देकर 9.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। मत्तेवाल के गांव महसमपुर कलां में विदेश भेजने का झांसा देकर 9 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। डीएसपी मजीठा कंवलप्रीत सिंह की जांच के बाद एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी और पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मेहता थाना के अंतर्गत गांव महसमपुर कलां निवासी बलविंदर कौर पत्नी अमरीक सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि गांव बलोवाली निवासी गुरमीत कौर और उसके बेटे हरमीत सिंह ने उसके बेटे को विदेश (पुर्तगाल) भेजने के झांसे में लेकर 9.20 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी मां-बेटे ने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने की बात कही तो उसने किसी तरह से व्यवस्था कर 9 लाख 20 हजार रुपये दिए। आरोपी मां-बेटे ने काफी समय बीतने के बाद भी न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटा। मामले के जांच अधिकारी कंवलपप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें