फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में महाराष्ट्र के व्यक्ति और इटली में बरनाला के युवक की मौत, दिल के दौरे ने ली दोनों की जान

Fri, 08 Mar 2024 10:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला के युवक की इटली में दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई। वहीं महाराष्ट्र से रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे एक व्यक्ति की अटारी सीमा पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक स्वर्ण सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से निजी वाहन के जरिये अमृतसर में रिट्रीट सेरेमनी देखने अटारी पहुंचे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। व्यक्ति सुबह 11 बजे कार से अटारी पहुंचा था। चालक ने कार को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के गेट से पहले सिद्धू पार्किंग में रोकी तो यह हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही काहनगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटॉकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि महाराष्ट्र के ब्लू स्टार होटल के पास अहमद नियाज मंजिल निवासी हुसैन नियाजी असगर अली चौधरी आज अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे थे। जैसे ही उनके चालक ने कार को आईसीपी से पहले स्थित पार्किंग में खड़ा किया तो अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

बरनाला के युवक की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत

बरनाला जिले के गांव महल खुर्द के 37 वर्षीय युवक स्वर्ण सिंह की गुरुवार रात इटली में मौत हो गई। युवक को रात का खाना बनाते समय दिल का दौरा पड़ा था। स्वर्ण सिंह सात साल पहले इटली गया था। गुरुवार रात स्वर्ण सिंह अपने घर पर रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रहा था। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

परिवार ने बताया कि स्वर्ण सिंह बेहतर भविष्य और आजीविका के लिए इटली गया था। विदेश जाने के बाद स्वर्ण सिंह एक बार भी घर नहीं लौटा था और जल्द ही गांव आने की बात कह रहा था। स्वर्ण सिंह के परिवार में दो और भाई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार बहुत जरूरतमंद है। सरकार और प्रशासन को इसका साथ देना चाहिए। उन्होंने सरकार से मृतक के शव को भारत लाने में मदद करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें