बरसात के कारण सुबह करीब साढ़े सात बजे छेहरटा के काला पिंड में बना पुराना महल गिर गया। इस इमारत में कोई नहीं रहता था, इसलिए हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर में गुरुवार सुबह चार बजे शुरू हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बरसात के कारण सुबह करीब साढ़े सात बजे छेहरटा के काला पिंड में बना पुराना महल गिर गया। इस इमारत में कोई नहीं रहता था, इसलिए हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। एक छोटा हाथी और बोलेरो मलबे के नीचे दब गई।
पंजाब में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके तहत ज्यादातर हिस्सों में आकाश में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।