फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur News: खेत में पलटी निजी स्कूल की बस, बाल-बाल बचे 25 बच्चे, ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित निकाला

Wed, 26 Jul 2023 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

अभिभावकों ने स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दूसरी स्कूल बस भेजकर बच्चों को स्कूल भेज दिया गया। स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खेत से बस को निकालते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव हरदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में 25 के करीब बच्चे सवार थे। सड़क का किनारा टूटे होने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


गांववासियों ने ट्रैक्टर के जरिये बस को खेतों से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि बारिश होने के कारण सड़क के किनारे टूट चुके हैं। जब स्कूल बस खेतों के पास बने सड़क के किनारे पर पहुंची तो अचानक बस पलट गई। तभी गांव के लोग फटाफट बस के पास पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वहीं, बच्चों के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें गांव के लोगों ने बताया है कि चालक सही ढंग से बस नहीं चला रहा था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधकों ने भी उन्हें सूचित नहीं किया गया। उन्हें गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी। उन्होंने कहा कि जब स्कूल वह पहुंचे तो देखा कि बच्चे सदमे में थे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दूसरी स्कूल बस भेजकर बच्चों को स्कूल भेज दिया गया। स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

उधर, गांव लेहल के पास धारीवाल बाइपास पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना धारीवाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जगदीप सिंह निवासी जेल रोड, गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी ने बताया कि वह और उसका दोस्त विक्टर मसीह निवासी रोड़ी मोहल्ला गुरदासपुर बाइक पर गांव सेखवां से लौट रहे थे। गांव लेहल के पास धारीवाल बाइपास पहुंचने पर बटाला की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विक्टर मसीह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें