फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लगातार तस्करी में जुटा पाक, फिरोजपुर में फिर पकड़ी गई हेरोइन की बड़ी खेप

Wed, 23 Oct 2019 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीएसएफ ने फिरोजपुर और जलालाबाद के सरहदी क्षेत्र से छह किलो हेरोइन पकड़ी। जलालाबाद के सरहदी क्षेत्र में लगी फेंसिंग के इस तरफ से बीएसएफ को पाक से आई हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए हैं, हेरोइन का वजन पांच किलो आंका गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के तहत बीओपी मोहम्मदी वाला के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश हो रहे सतलुज दरिया में पाक तस्करों की ओर से भेजी गई साइकिल की ट्यूब से एक किलो हेरोइन बीएसएफ ने पकड़ी है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ ने हेरोइन की दो खेप फेंसिंग के इस तरफ भारतीय खेतों से बरामद की है, जबकि पहले फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्कर हेरोइन की खेप छिपा देते थे।
विज्ञापन


कुछ दिन से भारतीय सीमांत गांवों के ऊपर पाक ड्रोनों के मंडराने के बाद से ही हेरोइन की खेप फेंसिंग के इस तरफ से बरामद होने लगी है, लेकिन इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि उक्त खेप ड्रोन ने फेंकी है या पाक तस्करों ने।

विज्ञापन

कुछेक दिनों से फाजिल्का और फिरोजपुर के सरहदी गांवों के ऊपर पाक ड्रोन मंडराने की कई वारदात हुई हैं। पाक ड्रोन के जरिये तरनतारन और अमृतसर सरहदी क्षेत्र में असलहा भेजा गया था, जो आतंकियों से बरामद हुआ था। इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फाजिल्का और फिरोजपुर के सरहदी गांवों में ड्रोन के जरिये कहीं फेंसिंग के इस तरफ हेरोइन की खेप भेजी जा रही हो। 

बुधवार को अबोहर बीएसएफ सेक्टर में पड़ते जलालाबाद स्थित बीएसएफ की बीओपी बहादरके के पास फेंसिंग के इस तरफ से पाक से आई हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए हैं, जिनका वजन पांच किलो आंका गया है। मालूम हो कि मंगलवार को फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में पड़ती बीएसएफ की बीओपी सतपाल के पास से तीन बोतलों में हेरोइन मिली थी, जिसका वजन एक किलो पचास ग्राम था। 

इसके अलावा बुधवार को फिरोजपुर स्थित बीएसएफ पोस्ट मोहम्मदी वाला के पास पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे सतलुज दरिया के माध्यम पाक तस्करों ने साइकिल की ट्यूब में एक किलो हेरोइन भरकर जलकुंभी के ऊपर रख भारतीय क्षेत्र में धकेल दी, जिसे गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने दरिया में तैरती ट्यूब को देख उसे बाहर निकाला और देखा उसमें हेरोइन भरी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें