फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीएसएफ ने गांव रोसे के खेतों में पकड़ा हेराेइन का पैकेट

Fri, 10 May 2024 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमृतसर। सीमावर्ती गांव रोसे के सरपंच द्वारा एक खेत में एक संदिग्ध पैकेज की उपस्थिति के संबंध में बीएसएफ को जानकारी प्रदान की। इस सूचना के आधार पर बीएसएफ सैनिकों ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। बीएसएफ को इस दौरान खेतों में एक पैकेट मिला।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि गांव में गेहूं की कटाई किए गए खेत में से मिले संदिग्ध पैकेट में से 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। नशीला पदार्थ पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ था और पैकेट के साथ एक तांबे के तार का फंदा और एक लाइटर भी बंधा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि एक कानून का पालन करने वाले नागरिक द्वारा प्रदान की गई विश्वसनीय जानकारी और बीएसएफ सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए सीमा पार नारको-तस्करों के एक और अवैध प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो—
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें