फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हेरिटेज स्ट्रीट और गुरु रामदास सराय में धमाके करने के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Mon, 22 May 2023 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट और गुरु रामदास सराय में धमाके करने के आरोपी आजादबीर सिंह समेत पांचों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी आजादबीर सिंह, अमरीक सिंह, पटाखा कारोबारी साहिब सिंह उर्फ साबा, जतिंदर सिंह और हरजीत सिंह का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें अदालत में पेश करने पहुंची थी। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को केंद्रीय जेल में छोड़ आई।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस आरोपियों का दो बार पुलिस रिमांड, एक बार सात दिन का, जबकि दूसरी बार चार दिन का पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने माना की यह धमाके उन्होंने ही किए थे और अगर पकड़े नहीं जाते तो और धमाके उन्होंने शहर में करने थे। इन धमाकों के पीछे आजादबीर सिंह का दिमाग था और वह ऐसा करके विदेश में बैठे आतंकी संगठनों से फंडिंग हासिल करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें