फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। गांव लौहका स्थित शराब फैक्टरी में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात मनजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मनजीत सिंह बाइक पर शनिवार की रात को ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। पुलिस ने गुरलाल सिंह उर्फ गौरी निवासी जौड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विस हलका पट्टी के गांव जौड़ा निवासी मनजीत सिंह (55) गांव लौहका स्थित शराब फैक्टरी में करीब सात साल से सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी के लिए मनजीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर रवाना हुआ कि गांव नत्थूचक्क के पास सामने से इसी गांव का गुरलाल सिंह उर्फ गौरी मोटरसाइकिल पर तेज गति से आ रहा था। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान मनजीत सिंह के सिर में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मनजीत सिंह की मौत हो गई, पुलिस चौकी कैरों के इंचार्ज बलजिदर सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह के बेटे गुरलाल सिंह के बयान पर आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ गौरी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें