फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीके डीएवी कालेज फार वुमेन अव्वल और खालसा कालेज ने पाया दूसर स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कांपलेक्स में आयोजित 3 दिवसीय स्प्रिंग फेस्टिवल का बुधवार को समापन हो गया। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों पर आधारित इस फेस्टिवल में बीबीके डीएवी कालेज फार वुमन ने पहला स्थान हासिल किया। खालसा कालेज अमृतसर की टीम ने दूसरा तथा जीटी रोड स्थित श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल ने इसमें तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रोफेसर डॉ. जसपाल सिंह संधू के निर्देशों पर डॉ. जेएस बिलगा की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम का आयोजन कर विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए गए। यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस फेस्टिवल में अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों ने कई तरह के फूलों तथा पौधों के अलग-अलग स्टाल लगाए।
जीएनडीयू के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन प्रो. अनीश दुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी के हॉर्टिकल्चर कंसलटेंट डॉ. जेएस बिलगा ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। डॉ. बिलगा ने अलग-अलग स्टाल, प्लांट और प्रदर्शित किए गए फूलों के बारे मेहमानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले 4 सालों से इस तरह के आयोजन कर रहे हैं, जो वर्ष में दो बार किए जाते हैं। इस तरह की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करती है। इसमें उनके साथ कई कंपनियां जुड़ी हुई हैं, जो पेड़ों और पत्तों के बारे उनसे फीड लेती हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इसमें बताया जाता है कि कैसे फूलों को लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में डॉ. जसपाल सिंह संधू के प्रयासों से यूनिवर्सिटी कैंपस में इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद लगातार हर छह महीने बाद इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन कर जहां विद्यार्थियों को फूलों-पौधों की संभाल और उनका पर्यावरण पर असर की जानकारी दी जाती है। हालांकि 2020 में कोविड काल के दौरान इस प्रदर्शनी को रोकना पड़ा, लेकिन मार्च 2021 में दोबारा से इस तरह के आयोजन की शुरुआत की गई। इसमें अलग-अलग फूलों की 492 इंट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें