फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, प्रकाश पर्व पर श्री ननकाना साहिब में टेकेंगे माथा

Wed, 17 Nov 2021 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान दूतावास ने 855 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। यह सिख श्रद्धालु बुधवार को श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना हो गए हैं। प्रकाश पर्व पर वहां होने वाले समागमों में ये श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाते सिख श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने बुधवार को 855 सिख श्रद्धालुओं का जत्था जयकारों के साथ श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

 
सियालका ने जत्थे को रवाना करने से पहले जत्थे का नेतृत्व कर रही शख्सियतों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। जत्थे में शामिल सिख श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में होने वाले समागमों में हिस्सा लेंगे।

शिरोमणि कमेटी के दफ्तर से जत्थे को रवाना किए जाने के मौके पर सियालका ने जत्थे का नेतृत्व कर रहे रामपाल सिंह बहनीवाल, बलविंदर सिंह वेंईपुईं, बीबी रविंदर कौर अजराणा समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सियालका ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते काफी समय बाद जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए जा रहा है। जत्थे के हर सदस्य में इसे लेकर काफी उत्साह है। गुरुधामों के दर्शनों के बाद 26 नवंबर को यह जत्था देश लौटेगा।

1046 श्रद्धालुओं में से 191 को नहीं मिला वीजा
एसजीपीसी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले 1046 सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान दूतावास भेजे थे। पाकिस्तान दूतावास ने स्क्रूटनी के बाद 855 सिख श्रद्धालुओं को ही वीजा जारी किया। शिरोमणि कमेटी के महासचिव भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान दूतावास की ओर से वीजा दिया जाना चाहिए था। वीजा नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं में काफी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें