फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: उधार लिए पैसे वापस मांगने पर बेसबाल से हमला कर किया जख्मी

Wed, 09 Oct 2024 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने उधार लिए पैसे वापस मांगने पर बेसबाल से हमला कर जख्मी करने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरेश महाजन पुत्र जोगिंदर पाल निवासी जौड़ा छत्तरां ने बताया कि उसने साल 2017 में रमन मल्होत्रा निवासी बिशनकोट थाना कलानौर के साथ मिलकर ट्रैवल एजेंसी का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

कुछ समय बाद रमन उससे पैसे के लेनदेन को लेकर बातें छिपाने लगा। उसने कुछ युवकों को उसे बताए बिना ही विदेश भेज दिया। उसके नाम पर झूठी इंटरव्यू कर पैसे ऐंठ लिए। इस बारे में पूछने पर आरोपी मुकर गया। दोस्ती के कारण उसने आरोपी को घरेलू जरूरत के लिए 6.60 लाख रुपये उधार दिए थे। दफ्तरी हिसाब और उधार लिए पैसे मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। इस दौरान गणमान्यों के सामने उसने माना था कि वह 25 अगस्त तक किश्तों में पैसे लौटा देगा। वह अपने दोस्त शरणजीत सिंह के साथ पैसे लेने रमन के दफ्तर गया तो वह उसके साथ उलझने लगा और शोर मचाने लगा। उसके दोस्त शरणजीत ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो वह उससे भी उलझ गया। इस दौरान आरोपी ने बेसबाल से उसे हमला कर जख्मी कर दिया। उसके दोस्त शरणजीत ने बड़ी मुश्किल के साथ उसे छुड़वाकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी रमन मल्होत्रा निवासी बिशनकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें