फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हथियारों की तस्करी करने वाला चार पिस्तौल और एक कट्टे के साथ काबू

Sun, 19 Nov 2023 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कर रहीं छापामारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीआईए स्टाफ ने हथियारों तस्कर गिरोह के एक सदस्य को शनिवार की देर रात सुल्तानविंड रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद कर बी डिवीजन थाने में केस दर्ज कर दिया। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने रविवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रहीं हैं।


एडीपीसी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुल्तानविंड रोड स्थित न्यू आजाद नगर निवासी सूरज सिंह उर्फ छोटा काहलवां हथियारों का कारोबार करता है। इस आधार पर सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलक सिंह, इंस्पेक्टर मोहित कुमार और एसआई चंद्रमोहन के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने छापा मारा। एक टीम ने सूरज सिंह उर्फ छोटा काहलवां को काबू कर एक बैग से तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि इससे पहले उसके विरुद्ध इसी साल मारपीट, गोली चलाने का एक केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसने ये हथियार कहां से बरामद किए और कहां इन्हें सप्लाई करना था। आशंका है कि आरोपी छोटा काहलवां के पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह के साथ संबंध हैं। फिलहाल आरोपी को रविवार शाम अदालत में पेश कर दिया। जहां न्यायाधीश सुखप्रीत कौर की अदालत ने उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें