फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रंजिश में सरपंच के भाई की हत्या का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में हुई थी हाथापाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना चाटीविंड के गांव झिते कलां में आम आदमी पार्टी के सरपंच कारज सिंह के भाई तीरथ सिंह की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर रात करीब दस बजे उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन

गांव की चौपाल के पास दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चलीं। गंभीर रूप से घायल तीरथ सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, गुरदित सिंह और सरपंच कारज सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पहले भी उनके बीच कई विवाद हो चुके थे। सोमवार रात गुरदित सिंह और उसके साथियों ने तीरथ सिंह पर गोलियां चलाईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें