फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पुरानी रंजिश में आप नेता के भाई की हत्या, गोलियां से भूना, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार

Mon, 26 Oct 2026 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाब के अमृतसर सरपंच के भाई की हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
अमृतसर में आप नेता के भाई की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला देहात पुलिस के थाना चाटीविंड के अंतर्गत आते गांव झिते कलां में पुरानी रंजिश के चलते आम आदमी पार्टी के सरपंच कारज सिंह के भाई तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर करीब दस बजे गांव की चौपाल के पास दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलियां चलाई गईं। 

विज्ञापन


आपसी रंजिश में हुई वारदात
गंभीर रूप से घायल तीरथ सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, गांव के रहने वाले गुरदित सिंह और सरपंच कारज सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, लेकिन गांव के लोग बीच-बचाव कर मामला शांत करवा देते थे। 

सोमवार रात की घटना 
सोमवार रात दोनों पक्ष गांव की चौपाल के पास मिले। इस दौरान पहले गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच गुरदित सिंह और उसके साथियों ने तीरथ सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


हमलावर फरार
परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से गुरदित सिंह, तीरथ सिंह के साथ विवाद करने की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें