फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सिद्धू और दत्ती के लिए निकाला रोड शौ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यहां अमृतसर में हाट सीट पूर्वी पर पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू और उत्तरी हलके से उम्मीदवार सुनील दत्ती के समर्थन में रोड शो निकाला। रात करीब पौने आठ बजे बटाला रोड से शुरू होकर यह शो 25 से 30 मिनट में आधा किलोमीटर चलकर खत्म कर दिया और वापसी के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की प्रियंका गांधी का मंगलवार की सायं करीब 4 बजे नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील दत्ती के समर्थन में रोड शो का कार्यक्रम था। चूंकि वे रोपड़ में ही लेट हो गई इसलिए रात करीब 7.30 बजे अमृतसर पहुंचीं। प्रियंका का हेलिकाप्टर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित हैलीपेड पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण उनका उनका चौपर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा। बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी नहीं होने के कारण उनके चौपर को एयरपोर्ट पर उतारा गया।
नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील दत्ती ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यहां से वे सीधी बटाला रोड पहुंची और रैली के लिए वहां से पहले तैयार ओपन कार में सवार हो गईं। इस दौरान सिद्धू और दत्ती उनके पीछे खड़े हो गए। करीब 7.45 बजे शुरू हुआ प्रियंका गांधी का रोड शो करीब आधे घंटे में आधा किलोमीटर के बाद समाप्त कर दिया। इस दौरान दत्ती से नाराज चल रहे दिनेश बस्सी नजर नहीं आए जबकि जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राज कंवलप्रीत सिंह लक्की तथा पूर्व पार्षद व अग्रवाल समाज के प्रधान रजत अग्रवाल ने हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें