फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: फायरिंग करने के मामले का आरोपी पिस्तौल समेत काबू

Sat, 09 Mar 2024 11:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। देहात पुलिस जिला के स्पेशल सेल की टीम ने फायरिंग करने व हत्या प्रयास के एक आरोपी को पिस्तौल के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। काबू किए गए युवक के खिलाफ दो अक्तूबर 2023 को केस दर्ज किया गया था। यह जानकारी एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने दी।
विज्ञापन


एसएसपी देहाती ने गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कंबो थानाक्षेत्र के गांव वडाला कलां निवासी करणबीर सिंह उर्फ करण शेखों के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि जैंतिपुर निवासी सरबजीत सिंह की शिकायत पर 2 अक्तूबर 2023 को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया था। इसमें बाद में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान करण शेखों के रूप में कर ली, जिसे 8 मार्च 2024 को पिस्तौल और पांच कारतूसों समेत काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें