पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पुल नंबर-5 विशाल ढाबे के पास शिवफ्ट कार की टक्कर से सड़क किनारे खडे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह (23) निवासी दडप्प, जम्मू के रूप में हुई।
विल अस्पताल में मृतक के मौसा निर्मल सिंह ने बताया लखविंद्र व उसके साथी इंटरव्यू के लिए बस पर सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। ढाबे पर बस के रुकने पर लखविंद्र सिंह ने साथियों के साथ खाना खाया और सड़क किनारे आ गए।
इसी बीच पठानकोट से आ रही कार ने लखविंद्र को टक्कर मार दी। वहीं थाना सुजानपुर के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया चालक सोहन लाल कार छोड़कर मौके से भाग निकला। कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।