फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 888 करोड़: रखड़ा

Mon, 04 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
रुपये - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
सरकार 888 करोड़ रुपये खर्च करके राज्य के लोगों को वाटर सप्लाई और सैनिटेशन सुविधाएं इस वित्त वर्ष में प्रदान की जाएंगी और अगले कुछ महीनों में सूबे के सभी गांवों को खुले में शौच जाने से मुक्त कर दिया जायेगा। यह बात कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पंचायत भवन में जिले के पार्टी नेताओं और विभाग के आधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहीं।  
विज्ञापन


रखड़ा जिले में वाटर सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के कामों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। रखड़ा ने कहा कि अकाली -भाजपा सरकार ने पिछले 9 सालों के दौरान राज्य का चहुंमुखी विकास किया है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे और 1.65 लाख नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। गुरदासपुर में  1213 गांवों में 63 हजार 79 पखाने बनाऐ जा रहे हैं, जिस पर 94.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

मीटिंग में जिले के  पार्टी नेताओं ने मंत्री को बताया ज्यादातर गांवों में वाटर सप्लाई लाइनों में लीकेज की समस्या है। इस रखड़ा ने आधिकारियों को एक महीने में समस्याओं का निपटारा करने का आदेश दिया। इस से पहले रखड़ा ने कलानौर में हलका डेरा बाबा नानक की पंचायतों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने उन्हें समस्याएं बताईं। रखड़ा ने समस्याएं दूर कराने का भरोसा दिया। इस मौके गुरबचन सिंह बब्बेहाली मुख्य सांसदीय सचिव, दिनेश बब्बू डिप्टी स्पीकर, चीफ इंजीनियर डीएस चीमा, जगदीप सिंह हुंदल एसएसपी, जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल एडीसी,  बिसन दास धुप्पड़,  लखबीर सिंह लोधीनंगल, चेयरमैन सुखबीर सिंह वाहला, चेयरमैन रवीकरन सिंह काहलों मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें