फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी पट्टी की मौजूदगी में चली गोलियां, उतारी पत्रकार की पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी, तरनतारन में अकाली और कांग्रेसियों के बीच चलीं गोलियां
विज्ञापन

पट्टी एसपीडी के गनमैन को छर्रे लगे, अकाली नेता को पीटकर पगड़ी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। पंचायत और जिला परिषद् चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। तरनतारन और पट्टी में नामांकन पत्र भरते समय अकाली दल बादल और कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तकरार के बाद दोनों स्थानों पर ही गोली चल गई। तरनतारन में नगर काउंसिल पूर्व अध्यक्ष भुपिंदर सिंह खेड़ा की पिटाई के बाद उनकी पगड़ी उतार कर आरोपी अपने साथ ले गए। पट्टी में भी हुई गोलीबारी के दौरान एसएचओ राजेश कक्कड़ व एसपी (डी) तिलक राज के गनमैन को गोली के छर्रे लगे।
पट्टी में जब अकाली प्रत्याशी की तरफ से नामांकन पत्र भरा जाने लगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता कागज छीन कर फरार हो गए। इस घटना की कवरेज कर रहे एक पत्रकार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीट कर उसके केसों की बेअदबी करते हुए पगड़ी उतार दी और जाते समय उसका कैमरा भी छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

तरनतारन के एसडीएम कार्यालय में अकाली प्रत्याशी लखबीर सिंह गंडीविंड ब्लाक समिति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरने आया था। उसके साथ नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष भुपिंदर सिंह खेड़ा व अन्य पार्टी नेता जब एसडीएम कार्यालय गए तो वहां पर उनकी कुछ कांग्रेस समर्थकों के साथ तकरार हो गई। कुछ लोगों ने भुपिंदर सिंह खेड़ा को कालर से पकड़ कर जमीन पर गिरा कर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने खेड़ा की पगड़ी उतार दी। इसी बीच किसी ने गोली चला दी। डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह का कहना है कि पुलिस ने गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की र्कावाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

इसी तरह विधान सभा क्षेत्र पट्टी के एसडीएम कार्यालय में भी जब कुछ अकाली नेता अपना नामांकन पत्र भर रहे थे तो कांग्रेस से संबंधित कुछ नेताओं ने उनके कागज छीन लिए और भागने लगे। जब इस बात का पता चला कि पत्रकार अवतार सिंह ढिल्लों, तरुण कपूर व इकबाल सिंह जोली ने आरोपियों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस पर कांग्रेस समर्थकों ने पत्रकार अवतार सिंह ढिल्लों के साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी उतार दी व केसों की बेअदबी की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका कैमरा छीन लिया और की गई कवरेज डिलीट कर दी व कैमरा लेकर फरार हो गए। इसके बाद पत्रकार धरने पर बैठ गए। पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने पत्रकारों से माफी मांगते हुए दुर्व्यवहार करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें