फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना उठवाने आए बीडीपीओ को वापिस लौटाया, तहसीलदार ने आश्वासन देकर खुलवाया ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना उठवाने आए बीडीपीओ बैरंग लौटे
विज्ञापन

-तहसीलदार ने आश्वासन देकर खुलवाया ट्रैफिक जाम
-पठानकोट में 2 बजे तक मुकम्मल बंद रहे बाजार, डेढ़ घंटा सलारिया चौक में किया ट्रैफिक जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एट्रोसिटी कानून के खिलाफ पठानकोट में दोपहर 2 बजे तक बाजार मुकम्मल बंद रहे। जिला के सभी व्यापार मंडलों का सहयोग होने के चलते दुकानदारों ने सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने की घोषणा की थी। वहीं ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पठानकोट जनरल एवं ओबीसी फ्रंट सदस्यों ने डाकखाना चौक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन की योजना बनाई थी पर 9 बजे शुरू हुए प्रदर्शन को उठवाने के लिए 10 बजे ही डीसी ने बीडीपीओ पठानकोट को भेज दिया। जिससे प्रदर्शन कर रहे लोग भड़क गए और शांतिपूर्वक धरने की बजाए रोष रैली निकाली गई, सभी उपस्थित लोग सैकड़ों की संख्या में सलारिया चौक में पहुंचे और वहां दरिया बिछाकर नारेबाजी की और चारों तरफ ह्यूमन चेन बनाकर ट्रैफिक बंद कर दिया। मनाने पहुंचे जिला के सभी थानों के एसएचओ और डीएसपी की बात प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी, लगभग डेढ़ घंटा सलारिया चौक में लोगों ने धरना दिया उसके बाद पहुंचे तहसीलदार परमप्रीत सिंह गोराया ने लोगों को उनकी बात केन्द्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तब लोगों ने धरना उठाया और ट्रैफिक सुचारू हो पाया। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल चेयरमैन भरत महाजन, एसएस बावा ने एट्रोसिटी कानून को देश विरोधी बताया। इस मौके पर बैजनाथ कौशल, सतीश महाजन, ललित डोगरा व अन्य लोग उपस्थित थे।


फोटो:-1-एट्रोसिटी कानून के खिलाफ रोष रैली निकालते स्वर्ण और ओबीसी फ्रंट के लोग और बंद पड़े बाजार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें