फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar NRI Attack: होशियारपुर से पकड़े आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, गोली लगने से दो आरोपी घायल

Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

Amritsar NRI Attack: अमृतसर में एनआरआई सुखचैन सिंह को घर में घुस कर गोलियां  मारने के आरोप सोमवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
जानकारी देते अमृतसर के पुलिस कमिश्नर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग के मामले में होशियारपुर से सोमवार को पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम आरोपी गुरकीरत सिंह और सुखविंदर को हथियार बरामद करने के लिए सोमवार देर शाम को गांव वल्ला की नहर के किनारे लेकर पहुंची थी। जहां पर दोनों ने जमीन में दबे हथियार निकाल कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों गोलियां लगने से दोनों घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों की तरफ से इस संबंध में बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और एनआरआई पर गोली चलने की साजिश के अहम खुलसे किए हैं। घायल दोनों शूटरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले पुलिस ने मामले में एनआरआई के पूर्व ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआरआई पर गोली चलाने और जान से मारने की सुपारी यूएसए से दी गई है। मामला पारिवारिक रंजिश का ही निकला।

पहले पकड़े गए थे ये आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव बैंस टांडा होशियारपुर, जगजीत सिंह उर्फ जग्गू तरनतारन, चमकौर सिंह उर्फ छोटू निवासी तरनतारन, दिगंबर अतरी निवासी गली गंगा पिपल नजदीक एसबीआई बैंक और अभिलाष भास्कर निवासी कटरा आहलूवालिया के रूप में हुई है। पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि सुखचैन सिंह के ससुराल वालों ने ही हमले के तुरंत बाद आरोपियों के खाते में 25 हजार रुपये भिजवाए थे, जोकि अमेरिका से ट्रांसफर करवाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें