फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: मामूली विवाद में दोस्त को गोलियों से भूना था, 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Sat, 18 Feb 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

कबड्डी कप के दौरान आरोपी धर्मेंद्र सिंह नशे की हालत में मंच पर चढ़ गया था। सुखजिंदर सिंह सुखी ने उसे समझाया था, जिससे धर्मेंद्र सिंह नाराज था। इसी रंजिश में ढाबे पर खाना खाने के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने पिस्टल से सुखविंदर सिंह सुखी को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
नीली टी शर्ट में आरोपी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम में गोलियां दागकर दोस्त की हत्या करने के आरोपी धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संगरूर सुरेंद्र लांबा ने बताया कि जिला पुलिस संगरूर ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। 16 फरवरी को सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखी पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी सिंहपुरा अपने दोस्त धर्मेंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शेरों व अन्य साथियों के साथ राजपुरा जिला पटियाला के समीप गांव घडांमा में कबड्डी कप देखने गया था।
विज्ञापन


वहां धर्मेंद्र सिंह नशे की हालत में मंच पर चढ़ गया। सुखजिंदर सिंह सुखी ने उसे समझाया, जिस पर धर्मेंद्र सिंह नाराज हो गया। इसके बाद ये सभी संगरूर कैंचियों सुनाम स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। दिन की बात को लेकर धर्मेंद्र सिंह ने पिस्टल से सुखविंदर सिंह सुखी को गोली मार दी। मृतक के भाई कुलजिंदर सिंह निवासी सिंहपुरा के बयान पर धर्मेंद्र सिंह पर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज किए जाने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें