फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बांग्लादेश में टीवी, कुर्सी-मेज की लूट, मछली-बकरी और बत्तख भी ले गए; PM के बिस्तर पर लेटे दिखे उपद्रवी

Tue, 06 Aug 2024 08:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

जून महीने से बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश भर में जारी इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। हिंसक आंदोलन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने देश छोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
बांग्लादेश में पीएम आवास में मची लूट - फोटो : PTI
विज्ञापन
जून महीने से बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश भर में जारी इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। हिंसक आंदोलन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने देश छोड़ दिया। 

शेख हसीना के पद से हटने के बाद भी हिंसा नहीं रुक रही है। बीते दिन प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के आवास पर भी धावा बोल दिया और जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान कई हैरान कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आईं। विरोध के दौरान लोगों को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को तोड़ते देखा गया तो प्रधानमंत्री आवास से सामान भी चुराते दिखे। आइये नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर...
 
विज्ञापन

2 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
बांग्लादेश में सोमवार को फिर से भड़की हिंसा के चलते करीब 100 लोगों की जान चली गई। ढाका में आंदोलित छात्रों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। आंदोलन कर रहे छात्र सरकारी नौकरियों में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को 56 फीसदी से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया। इसमें पांच फीसदी आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
ड्रोन से ली गई एक तस्वीर में ढाका में बांग्लादेशी संसद भवन के आसपास लोगों को एकत्रित होते हुए दिखाया गया है। 
 
4 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
ढाका विश्वविद्यालय परिसर में राजू मेमोरियल मूर्तिकला पर 'असहयोग आंदोलन' चलाया गया। असहयोग आंदोलन के पहले दिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने नारे लगाए। 
 
विज्ञापन

5 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
बीते दिन प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के आवास पर भी धावा बोल दिया और जमकर उत्पाद मचाया। शेख हसीना के आधिकारिक आवास के एक वीडियो में लोगों को संपत्ति में तोड़फोड़ करते दिखाया गया है।

विज्ञापन

6 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
प्रदर्शन के दौरान लोग शेख हसीना के आवास में घुस गए और उनके आवास में तोड़फोड़ की, बर्तन और कपड़े चुरा लिए। परिसर में घुसने के बाद, लोग प्रधानमंत्री आवास से सामान ले जाते हुए दिखे।
 
विज्ञापन

7 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : PTI
लोग प्रधानमंत्री आवास से कूलर, पंखे, फर्नीचर जैसे सामान ले जाते हुए दिखे। शेख हसीना के आधिकारिक आवास के एक वीडियो में लोगों को घर से बर्तन और कपड़े चुराते हुए दिखाया गया है।

8 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा - फोटो : PTI
एक वीडियो में शेख हसीना के बेडरूम के अंदर एक प्रदर्शनकारी बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य लोग पूर्व प्रधानमंत्री की अलमारी और सामान की तलाशी ले रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

9 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : social media

एक अन्य वीडियो में लोग प्रधानमंत्री के घर से टेलीविजन सेट, कुर्सियां और मेजें लूटते नजर आ रहे हैं। मछली और बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए लोगों ने रसोई और रेफ्रिजरेटर तक को तहस-नहस कर दिया। साथ ही, कई लोग कच्ची मछलियां, बकरियां और बत्तखें लेकर भाग गए।

10 of 10
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन - फोटो : social media
5 अगस्त को ढाका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी बांग्लादेश के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के माता-पिता शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा पर चढ़ गए। देश भर में शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्तियों को तोड़ दिया गया और उनको समर्पित एक संग्रहालय में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
Next